बड़ा हादसा, पुलिस जवानों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 16 जवान घायल

धमतरी। जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। धमतरी रायपुर एनएच 30 पर पुलिस जवानों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में कुल 20 पुलिस जवान सवार थे। इनमें महिला जवान भी शामिल थीं। ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ। सभी जवान सुकमा जिले के हैं. ये सभी रिफ्रेशर कोर्स करने के लिए माना कैंप गए हुए थे। बीते 28 सितंबर को सभी जवानों को माना कैंप ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

हादसे में 16 जवान घायल…

 इस बारे में घटना के प्रत्यक्षदर्शी बिंदेश्वरी नेताम ने बताया कि बुधवार करीब 1:30 बजे वे रायपुर से रवाना हुए थे। रास्ते में एक जगह खाना खाने के लिए रुके और जब संबलपुर से क्रॉस कर रहे थे उसी समय सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में 16 जवान घायल हुए हैं। 3 जवानों को ज्यादा चोटें आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। बाकी जवानों को सामान्य चोटें आई है। सभी का इलाज धमतरी के जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

बस और ट्रक की आपस में भिड़ंत हुई है। हमारे यहां 12 लोग एडमिट हुए हैं। 3 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जारी है। सभी ट्रेनिंग से लौट रहे थे। उसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद मौके पर उमड़ी भीड़…

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। एनएच 30 पर एक तरफ से आवाजाही बंद कर दी गई थी। सूचना पर अर्जुनी थाने की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को रास्ते से हटाने का काम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना सुकमा जिला पुलिस को फौरन भेज दी गई।

12 महिला पुरुष आरक्षक, 4 प्रधान आरक्षक घायल… 

घायलों में प्रधान आरक्षक श्रवण दीवान, स्वाति दीप तिर्की, पार्वती कश्यप, पूर्णिमा कोड़ोपी शामिल है। आरक्षकों में महिला पुरुष दोनों घायल हुए हैं। आरक्षकों में सोयम हीरा, पोडियम हिड़मा, कट्टम रमेश, सुरेश दास का नाम शामिल है। इसके अलावा अनिल अहिरवार, वेक्को सुकड़ा, धनेश्वरी ध्रुव, ताती हिड़मे भी घायल हैं। इनके अलावा बिंदेश्वरी नेताम, नूतन कुंजाम, टुकेश्वरी नाग, कुमारी माडवी मंगली भी घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000