ट्रक को क्रेन द्वारा हटाते हुए छत्तीसगढ़ बड़ा हादसा; फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत, दो की हालत गंभीर By Khulasa India News Desk On Oct 1, 2024 395 दुर्ग। दुर्ग के धमधा नाका बाइपास पर दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, केरला पासिंग ट्रक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने ट्रक की बॉडी कटर से काटकर मृतक को बाहर निकाला। बता दें कि ट्रक रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। ट्रैफिक एवं पीडब्यूडी के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसा 395 Share