सपा विधायक हाजी नासिर क़ुरैशी के परिवार के साथ बड़ा हादसा, दिल्ली स्थित आवास पर शार्ट सर्किट से लगी आग, हादसे में 2 मासूम भतीजियों की मौत

दिल्ली। भारत में मांस के बड़े कारोबारी मोहम्मद सालिम शब्बो कुरैशी के दिल्ली स्थित आवास में आग लगने की खबर है। इस आगजनी में उनकी 2 बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई है। मृतकाओं के नाम 15 वर्षीया गुलआशना और 13 साल की अनाया हैं। घटना के समय हाजी सालिम कुरैशी कारोबार के सिलसिले में दुबई गए थे जो अब लौट आए हैं। घटना मंगलवार (2 अप्रैल 2024) की है। मीट कारोबारी सालिम कुरैशी मुरादाबाद के देहात विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक नासिर कुरैशी के भाई हैं।

घटना दिल्ली के सदर थानाक्षेत्र की है। मूल रूप से मुरादाबाद के गलशहीद थानाक्षेत्र में आने वाले गाँव असातलपुरा के रहने वाले हाजी सालिम कुरैशी लगभग 30 साल पहले दिल्ली आ कर बस गए थे। यहाँ उन्होंने सदर इलाके के चमेलियन रोड पर कुरैश नगर में 2 मंजिला मकान बनवाया था। ‘अमानत’ नाम के इसी मकान में वो अपने परिवार सहित रहते थे। मंगलवार दोपहर अचानक ही इस घर में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले चारों तरफ आगे की लपटें और धुएँ का गुबार दिखने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के बाद लड़कियों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जब धुआँ घर में फैला तो अंदर उनका दम घुटने लगा। बाद में आग लगने की सूचना पर मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड पहुँची। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग के साथ आग पर जैसे-तैसे काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया था। दोनों के शव तलाशी के दौरान बाथरूम में मिले। घर के भीतर का ज्यादातर सामान जल गया था।

घटना के समय हाजी सालिम कारोबार के सिलसिले में दुबई गए हुए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वो फ़ौरन लौट आए। फ़िलहाल उनके घर में मातम परसा है। हाजी सालिम के परिवार में इन दोनों बेटियों के अलावा 2 बेटे हैं, जिनके नाम खिजर और शारिक हैं। हाजी सालिम का मांस का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है। फिलहाल प्रशासन इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रहा है। आग लगने की घटना को प्रशासन कुछ ही दिनों में भूल जाता है और अगली घटना न हो, इसके लिए कोई ठोस प्रबंध भी नहीं करता। सबसे दुखद पहलू यह है कि जिनके घरों में अग्निकांड होते हैं और उनके यहाँ धन हानि और जन हानि दोनों होती हैं, कुछ दिनों बाद वह भी भूल जाते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000