बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस बैंक के डीलर से साढ़े तीन लाख रुपए की लूट पैसे से भरा बैग लेकर हुए फरार

प्रयागराज के यमुनापार में करछना थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के सामने मंगलवार को एक फाइनेंस कंपनी के डीलर से 3.50 लाख रुपए की लूट हो गई। बाइक से आए दो बदमाश उसके कंधे से रुपयों से भरा बैग छीनकर प्रयागराज की तरफ भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घंटों छानबीन एवं पूछताछ की, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

बैंक में पैसे जमा करने गया था पैसे…

करछना थाना क्षेत्र के भुंडा गांव निवासी अजीत कुमार पांडेय ने करछना कस्बे के साधु कुटी में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की डीलरशिप का ऑफिस खोल रखा है। मंगलवार को अजीत कुमार अपने डीलरशिप ऑफिस से 3.50 लाख रुपए कैश एक बैग में रखकर कार से 500 मीटर दूर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा करछना की शाखा में जमा करने गया था। जैसे ही वह बैंक के सामने अपनी बोलेरो कार खड़ी करके गेट खोल कर बाहर निकला, वैसे ही करछना बाजार की तरफ से एक काले रंग की बाइक से दो लड़के आए और उसके कंधे से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। छीना झपटी में अजीत वहीं गिरकर जख्मी भी हो गया। आसपास के लोग दौड़े तब तक दोनों बदमाश भाग चुके थे। बाइक सवार दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे।सूचना के बाद इंस्पेक्टर करछना विश्वजीत सिंह, एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित दल बल के साथ पहुंचे। पीड़ित अजीत कुमार पांडेय को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस टीम वहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की खोजबीन में जुटी है। एसपी जमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि अभी लुटेरों और घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़: प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, प्रेमी को बुलाने के जिद पर अड़ी, घंटो तक चला हाई बोलटेज ड्रामा     |     प्रतापगढ़ में रील के लिए खतरनाक स्टंट:बेल्हा देवी घाट पर वीडियो वायरल, पुलिस ने बाइक सीज कर दंपत्ति पर की कार्रवाई     |     आगरा में तीन घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा     |     शोरूम से 4 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर: पुलिस ने एक को देर रात दबोचा, सेल्समैन ने जन्मदिन पार्टी में रची साजिश     |     गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदा किशोर: सुसाइड से पहले लगाया स्टेटस- इन्जॉय योर लाइफ     |     कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने धुना     |     दोबारा राम मंदिर पहुंची SIT, आज मंदिर के पुजारियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों से फिर से होगी पूछताछ     |     सुल्तानपुर में पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर के पीछे टीन शेड में लटकता मिला शव     |     पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में दहशत फैलाने वाला चोर गिरोह धराया, 18 लाख से अधिक की बरामदगी     |     ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों का कत्ल; पहले दौड़ाया फिर धारदार हथियार से काट डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000