दिल्ली झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख लुटने वाली यूट्यूबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Dec 6, 2022 906 दिल्ली पुलिस ने एक कारोबारी को हनीट्रैप कर उससे 80 लाख रुपये लूटने वाले एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। नमरा कादिर नाम के इस यूट्यूबर ने एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। कादिर को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कादिर का पति और मामले में सह आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे रिमांड पर ले लिया गया है। पीड़ित से लिए गए पैसे और सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके पति को भी जल्द ही ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराध 906 Share