अवैध सबंधों के चलते खूनी खेल: पत्नी का था प्रेम प्रसंग, दामाद की ससुराल में कर डाली बेरहमी से हत्या

खगड़िया के मथार जंली टोला में ससुराल आए 22 वर्षीय टोनिश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी के महज एक महीने बाद हुई इस वारदात का कारण पत्नी का उसके जीजा के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने पत्नी और सास-ससुर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। 

बिहार के खगड़िया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल आए एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार तड़के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार जंली टोला में हुई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी गांव निवासी टोनिश यादव के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि टोनिश की शादी को अभी महज एक महीना ही बीता था।

जानकारी के मुताबिक, टोनिश यादव 8 दिन पहले अपने ससुराल आया था। वो गुरुवार को वापस अपने घर लौटने वाला था, लेकिन घर जाने से कुछ ही देर पहले अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पत्नी का था प्रेम प्रसंग

मृतक के परिजनों ने इस मामले में बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि टोनिश की पत्नी का उसके ही जीजा के साथ अवैध संबंध था। परिजनों का दावा है कि पत्नी की यह दूसरी शादी थी और वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी। आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के रास्ते से टोनिश को हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया।

पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक पत्नी, सास, ससुर और साली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी (पत्नी का कथित प्रेमी/जीजा) फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

टोनिश अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने में मदद करता था। उसकी मौत के बाद बेगूसराय और खगड़िया स्थित दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000