चाइनीज मांझे का कहर:बाइक सवार युवक का आधा कान कटा, 15 टांके लगे

जालंधर में प्रतिबंधित चाइनीज डोर एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। बाइक से जा रहे एक युवक को हवा में लटक रही पतली चाइना डोर ने अपनी चपेट में ले लिया। डोर से युवक का आधा कान कट गया और हाथ की एक उंगली भी बुरी तरह जख्मी हो गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके कान में करीब 15 टांके लगाने पड़े। पीड़ित विशु ने बताया कि वह मॉडल हाउस में दुकान जा रहा था। डोर सड़क के ऊपर लटक रही थी, जो दूर से नजर नहीं आती और अचानक गले व कान पर आकर जानलेवा बन गई। उसने इसे अपनी जिंदगी का दूसरा जन्म बताया। घटना के बाद पीड़ित ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उसका कहना है कि चाइनीज डोर पर पूरी तरह बैन होने के बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री जारी है और कई इलाकों में गट्टू बेचे जा रहे हैं। कार्रवाई केवल दिखावटी है, जबकि असली सप्लाई चेन पर कोई ठोस रोक नहीं लगाई जा रही। पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से लोगों, खासकर माता-पिता से अपील की कि बच्चों को चाइना डोर बिल्कुल न दें, क्योंकि यह इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी बेहद घातक है। फिलहाल, घटना के बाद इलाके में चाइना डोर पर सख्त कार्रवाई और पूर्ण प्रतिबंध की मांग तेज हो गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000