माता भवानी के मंदिर से 51 लाख का मुकुट चोरी, जेवरात और दानपेटी गायब

बिहार के गोपालगंज जिले के थावे स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में चोरी की बड़ी घटना हुई। रात के समय दो चोरों ने रस्सी के सहारे मंदिर में प्रवेश किया और सोने का मुकुट और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बिहार के गोपालगंज जिले के थावे स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मंदिर में घुसकर चोरों ने सोने का मुकुट और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने अंदर का सामना बिखरा पाया।

वहीं मां की प्रतिमा से आभूषण भी गायब थे। मंदिर प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। एसपी गोपालगंज अवधेश दीक्षित ने बताया कि चोरी की वारदात रात संभवत साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बीच हुई है। दो चोर सीढ़ी और रस्सी का इस्तेमाल कर मंदिर में घुसे। एक चोर के हाथ में कटर था, जिससे उन्होंने मंदिर परिसर का ताला काटा और सोने का मुकुट, सोने-चांदी के हार और चांदी का छत्र चुरा लिया।

51 लाख का मुकुट चोरी

पिछले साल झारखंड के एक व्यवसायी की ओर से मां थावे वाली को चढ़ाया गया 251 ग्राम वजन वाला सोने का मुकुट, जिसकी कीमत लगभग 51 लाख रुपये थी, भी चोरी में शामिल बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि चोर दानपेटी और मां की प्रतिमा से जेवर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। घटना के समय वहां कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। मंदिर के बाहर और आसपास के श्रद्धालु सुरक्षा में इस बड़ी चूक पर सवाल उठा रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश शुरू

सूचना मिलते ही थावे थाना, एसडीपीओ, एसडीएम और एसपी अवधेश दीक्षित समेत पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का जायजा लिया और CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी। चोरों की पहचान के लिए FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। थावे भवानी मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं। नवरात्रि पर यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। एसपी अवधेश दीक्षित ने आश्वस्त किया है कि चोरी में शामिल चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000