सीआरपीएफ जवान ने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, दो दिन पहले छुट्टी से लौटा था घर

मेदिनीनगर (पलामू)। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित 112 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय में सोमवार के तड़के करीब तीन बजे एक जवान प्रांजल नाथ ने अपने सर्विस रायफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गाेली की आवाज सुनते ही वाहिनी मुख्यालय में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी व कर्मियों ने प्रांजल का शव देखकर इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रांजल दास आसाम का रहने वाला था। वह दो दिन पूर्व 8 जुलाई को दो माह की छुट्टी के बाद वापस कैंप लौटा था। सीआरपीएफ ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मृतक के कमरे की भी तलाशी ली गई है। वहीं, शव को मृत जवान के पैतृक घर भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। बता दें कि सीआरपीएफ की 112 वाहिनी को लातेहार जिले के अति सूदूरवर्ती क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाल बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से 112 सीआरपीएफ आपरेशन ऑक्टोपास भी चला रही है। इसी साल की शुरुआत में गोइलकेरा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आराहासा में स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान अमित सिंह ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक जम्मू-कश्मीर के जम्मू के बिसाना थाना क्षेत्र के लसवारा गांव का रहने वाला था, जिसने अपने इंसास रायफल से गर्दन पर गोली मारी। हालांकि, इससे पहले उसने आठ राउंड फायरिंग की, जिससे कैंप में हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर बताया गया कि अमित पारिवारिक समस्या के कारण तनाव में था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। गौरतलब है कि अमित साल-2005 में ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बतौर कांस्टेबल बहाल हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000