नौकरी गई; शादी भी टूटी, सैफ अली खान पर हमला करना इस शख्स को पड़ा भारी, बिखर गई पूरी जिंदगी

मुंबई। 16 जनवरी को सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हिरासत में लिए गए एक शख्स ने रविवार को कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद उसका जीवन पूरी तरह से तबाह हो गया है। जिसके कारण उसके पास नौकरी नहीं है, उसकी होने वाली दुल्हन ने उसे ठुकरा दिया है और परिवार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। 31 साल के आकाश कनौजिया नामक ड्राइवर को मुंबई पुलिस की सूचना के बाद 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया था।

19 जनवरी की सुबह मुंबई पुलिस ने पड़ोसी ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ ​​विजय दास को गिरफ्तार किया। जिसके बाद दुर्ग आरपीएफ ने कनौजिया को जाने दिया। सैफ अली खान को 16 जनवरी की सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण में उनके 12वीं मंजिल स्थित आवास पर डकैती की कोशिश के दौरान एक घुसपैठिये ने कई बार चाकू घोंपा। उनकी सर्जरी की गई और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। कनोजिया ने कहा कि ‘जब मीडिया ने मेरी तस्वीरें दिखानी शुरू कीं और दावा किया कि मैं मामले का मुख्य संदिग्ध हूं, तो मेरा परिवार सदमे में आ गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए। मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वे यह नोटिस करने में नाकाम रहे कि मेरी मूंछें हैं और अभिनेता की बिल्डिंग से सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शख्स को भी नहीं देखा।

आकाश कनौजिया की टूटी शादी…

उन्होंने दावा किया कि ‘घटना के बाद, मुझे पुलिस का फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां हूं। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं घर पर हूं, तो फोन काट दिया गया। मैं अपनी भावी दुल्हन से मिलने जा रहा था, तभी मुझे दुर्ग में हिरासत में लिया गया और फिर रायपुर ले जाया गया। वहां पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने मेरे साथ मारपीट भी की। कनोजिया ने कहा कि रिहा होने के बाद, उनकी मां ने उन्हें घर आने के लिए कहा, लेकिन उसके बाद से उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई। उन्होंने कहा कि ‘जब मैंने अपने मालिक को फोन किया, तो उन्होंने मुझे काम पर न आने के लिए कहा। उन्होंने मेरी बात सुनने से इनकार कर दिया। फिर मेरी दादी ने मुझे बताया कि मेरी भावी दुल्हन के परिवार ने मुझे हिरासत में लिए जाने के बाद शादी की बातचीत को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

कनौजिया पर 3 केस…

कनौजिया ने दावा किया कि उनके भाई की लंबे समय तक इलाज के बाद मौत हो गई, जिसके कारण उनके परिवार को विरार में अपना घर बेचना पड़ा और कफ परेड में एक चॉल में शिफ्ट होना पड़ा। ‘मेरे खिलाफ कफ परेड में दो और गुड़गांव में एक मामला दर्ज है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे इस तरह से संदिग्ध के तौर पर पकड़ा जाए और फिर मुझे छोड़ दिया जाए। मैं सैफ अली खान की बिल्डिंग के बाहर खड़ा होकर नौकरी की तलाश करने की योजना बना रहा हूं, क्योंकि उसके साथ जो हुआ, उसकी वजह से मैंने सब कुछ खो दिया है। कनौजिया ने कहा कि यह ईश्वरीय कृपा थी कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर शरीफुल को पकड़ लिया गया। उन्होंने गुस्से में कहा कि ‘या फिर, कौन जानता है, मुझे मामले में आरोपी के तौर पर दिखाया जा सकता है। अब मुझे न्याय चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000