गया में युवक की गोली मारकर हत्या, अंबाखार गांव के समीप आहर के पास मिला शव

बिहार। गया जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र के अंबाखार विद्यालय के पूरब धोबिया आहर के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या सीने में गोली मारकर की गयी है। शव की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज नीचे बाजार के रहने वाले केदार साव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना रोशनगंज थाना की पुलिस को ग्रामीणों से मिली। इसके उपरांत रोशनगंज थानाध्यक्ष अनु राजा घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल को संरक्षित किया। वरीय पुलिस अधीक्षक गया आनंद कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया।

पुलिस ने की घटना की जांच…

नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया और उन्हें त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया। इसके साथ ही एफएसएल व तकनीकी टीम को साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया है। एसडीपीओ शेरघाटी-1 शैलेंद्र सिंह ने गठित विशेष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच गया भेजा। सोशल साइट व अन्य माध्यमों से शव की पहचान में कामयाबी मिली। उन्होंने बताया कि मृतक काले रंग का पैंट तथा उजले रंग का टीशर्ट पहने है। उसके गले में पीला रंग का गमछा है।

तीन लोग हिरासत में लेकर पूछताछ जारी…

रोशनगंज पुलिस थाना क्षेत्र के तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले युवक को उसके सहयोगी फोन कर कारोबार के संबंध में अंबा बुला रहे थे। पुलिस कॉल डिटेल्स के माध्यम से उसे शख्स तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है, जिसने दीपक को फोन कर बुलाया था।

परिजनों ने करायी प्राथमिकी दर्ज…

इस मामले में शेरघाटी एसडीपीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दीपक की हत्या में परिजनों के आवेदन के आधार पर रोशनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000