दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार छत्तीसगढ़ नशे में धुत कार चालक ने बुलेट सवार परिवार को मारी टक्कर, बच्ची गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित भीड़ ने की चालक की जमकर पिटाई By Khulasa India News Desk Last updated Apr 7, 2025 170 रायपुर। रायपुर के वीआईपी चौक पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। नशे में धुत एक कार चालक ने बुलेट सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक की पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और नशे में धुत आरोपी को हिरासत में लिया। इस हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक इलाके की है। दुर्घटना 170 Share