जन्मदिन के तोहफे पर मिली मौत! शराब पार्टी के बाद गुस्से में आरोपी ने बर्थडे बॉय पर चढ़ाई गाड़ी

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के रनई गांव में 15 साल के नाबालिग रितेश सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह घटना 4 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला एक हादसा नहीं था। बल्कि, आपसी विवाद के बाद की गई हत्या है। श्यामलाल के बेटे मृतक रितेश सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम घूमने गया था।

पुलिस के मुताबिक बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम पर सभी दोस्तों ने पार्टी के दौरान शराब पी। इसके बाद सभी युवक वापस लौटे और पटना पहुंचे, जहां आरोपी विद्याचंद्र साहू ने दोबारा शराब खरीदी और पी। इसी दौरान रितेश ने आरोपी विद्याचंद्र साहू का मोबाइल फोन उठाकर उसके पिता को यह जानकारी दे दी कि वह पटना में मौजूद है। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और वह रितेश पर नाराज हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद रितेश गुस्से में पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़ा।

रितेश को जानबूझकर मारी थी टक्कर

पुलिस ने बताया कि आरोपी विद्याचंद्र साहू ने गुस्से में जानबूझकर गाड़ी को बाईं ओर मोड़ा और पीछे से रितेश को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अन्य दोस्तों ने घायल रितेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रितेश की मौत के बाद उसके चारों दोस्त अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए थे।

दोस्तों से सख्ती से पूछताछ में हुआ खुलासा

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। एसडीपीओ राजेश साहू ने जब दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एसटी-एससी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विद्याचंद्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000