सुपारी किलर से पति को तलवार से कटवाया, बोली- अनैतिक संबंध के लिए करता था टॉर्चर व दुसरो पुरुषों के साथ संबंध बनाने का डालता था दबाव

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भोथीडीह गांव है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला शव से सिर गायब था। पुलिस ने इस मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। इस पूरे वारदात को मृतक की पत्नी के इशारे पर सुपारी किलर्स ने अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, युवक का सिर तलवार से काटा गया था। शव के धड़ को हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था, जबकि सिर को दूसरी जगह ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया था। यह पूरा मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम गैस कुमार जोशी है। उसकी उम्र 39 साल बताई जा रही है। आरोपी पत्नी का नाम कुसुम जोशी है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी

पुलिस ने आऱोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पत्नी का आरोप है कि पति उसे अननेचुरल संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था, मारपीट करता था। यहां तक कि दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी डालता था। इन हरकतों से परेशान होकर कुसुम ने पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

पुलिस के अनुसार, कुसुम ने अपने मामा राजेश भारती (32) की मदद ली। उसने दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स दारासिंह अनंत (44) और करन अनंत (34) से संपर्क किया। 40 हजार रुपये में गैस कुमार जोशी की हत्या की सुपारी तय हुई।

घटना को अंजाम देने के लिए कुसुम अपने पति को बहाने से मामा के घर दरचुरा गांव ले गई। वहां पहले से ही दोनों सुपारी किलर्स मौजूद थे। सभी ने मिलकर युवक को शराब पिलाई और जमकर पिटाई की। मारपीट के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कार में डालकर करीब 20 किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां तलवार से उसका सिर काट दिया।

धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंका

वारदात के बाद आरोपियों ने धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि मामला रेल हादसा लगे। जबकि सिर को करीब 10 किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के समय पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी, वह मामा के घर में ही रुकी हुई थी, जबकि मामा और दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स वारदात स्थल पर थे।

11 जनवरी 2026 की सुबह हथबंद-भाटापारा रेलवे लाइन के पास ग्रामीणों ने एक सिर कटा शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया, लेकिन सिर गायब था। शव की पहचान दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में लिखे टैटू से हुई। करीब चार दिन की जांच, तलाशी और पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000