1100 रुपये पर गरमाई दिल्ली की राजनीति, केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया वोट खरीदने का आरोप

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर वोटरों को 1100 रुपये बांटने का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “अगर बीजेपी ने पिछले 10 सालों में कुछ काम किया होता तो उन्हें दिल्ली में 1100 रुपये में वोट खरीदने का सहारा नहीं लेना पड़ता। उन्होंने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ मुझे गाली दी. अब उन्हें वोट खरीदने का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, पुलिस, आयकर जैसी सभी एजेंसियां ​​असहाय हो गई हैं। कोई भी एजेंसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।”

मुख्यमंत्री आतिशी ने भी बीजेपी नेता पर लगाया आरोप…

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। आतिशी ने कहा कि बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के विंडसर प्लेस स्थित आवास पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को 1100-1100 रुपये दिए गए हैं. इसके साथ ही उनकी मतदाता पहचान-पत्र की जानकारी भी दर्ज की गई है।

प्रवेश वर्मा ने आतिशी और आप के आरोप को किया खारिज…

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने आतिशी के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पैसे बांटने के आरोप पर कहा, “उनके दिवंगत पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा द्वारा गठित गैर सरकारी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ के एक अभियान के तहत यह धनराशि वितरित की गई है।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000