19 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू गोदकर की गई हत्या, सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकियां

ओल्ड फरीदाबाद इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 साल के युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है।

पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि युवक अपनी जान बचाते हुए भाग रहा है, लेकिन जैसे ही वह जमीन पर गिरा कुछ लड़कों ने उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया, जबकि कुछ युवक उसे पत्थर मारने लगे। हमले में जख्मी हुए अंशुल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि 19 वर्षीय अंशुल को कई से दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली रही थी, जिसकी शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद मंगलवार को आरोपियों ने अंशुल को पहले घर से बुलाया और फिर उस पर हमला करने की कोशिश की।

लेकिन तब तक अंशुल उनके इरादे समझ चुका था जब वह अपनी जान बचाने के लिए भागा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घर वालो ने उसका पीछा किया, लेकिन जैसे ही अंशुल गिरा वैसे ही अंशुल पर चाकुओं से हमला कर दिया गया, जिसमें अंशुल बुरी तरह घायल हो गया। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने पहले कार्रवाही की होती तो अंशुल आज जिंदा होता। वहीं पुलिस लापरवाही के आरोप से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने उन्हें शिकायत जरूर दी थी, लेकिन बाद में खुद समझौता कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000