डॉक्‍टर ने थाईलैंड में की पत्नी की हत्‍या; बाथटब में म‍िली लाश, 7 साल पहले की थी लव मैर‍िज

लखनऊ। पीजीआई से र‍िटायर्ड सत्यनरायण की बेटी प्रियंका का शव थाईलैंड के एक होटल के बाथटब में पाया गया। प्रियंका के घरवालों ने पति आशीष श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति आशीष अक्सर उनकी बेटी को मारता-पीटता था। प्रियंका के पिता ने पीजीआई थाने में आशीष के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

वृंदावन सेक्टर 16 निवासी सत्यनारायण की बेटी प्रियंका और उरई मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव की वर्ष-2017 में लव मैरिज हुई थी। आरोप है कि शादी के चार साल बाद उनके एक बेटा हुआ था। पुत्र के जन्म लेने के बाद से ही आशीष जरा-जरा सी बात पर प्रियंका को पीटने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि मजबूर होकर सितंबर वर्ष-2022 में प्रियंका को अपने पति के खिलाफ एफआईआर तक करानी पड़ी।

दोनों के बीच कराया गया था समझौता…

विवाद में कहीं बेटी का घर न टूट जाए इसके चलते उसी साल अक्टूबर में दोनों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद फिर से आशीष और प्रियंका एक साथ रहने लगे। हालांकि‍, इसके बावजूद दोनों में पहले जैसी बात नहीं रही और लड़ाई झगड़े होते रहे। सत्यनारायण के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में उनकी पत्नी के देहांत के बाद अक्सर प्रियंका मायके में आकर रहती थी। इस दौरान जब भी आशीष अपने बेटे से मिलने आता तब दोनों के बीच झगड़े होते थे।

प्रि‍यंका की हत्‍या का आरोप…

सत्यनरायण का आरोप है कि साजिश के तहत चार जनवरी को आशीष उसे थाईलैंड ले गया और फिर आठ जनवरी को सुबह करीब तीन बजे फोन करके बताया कि प्रियंका की मौत बाथटब में डूबने से हो गई है। उनका यह भी कहना है कि छह जनवरी को प्रियंका ने फोन कर बताया था कि आशीष ने उस दिन उसे जूस में कुछ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और काफी देर तक पड़ी रही। मुझे कतई भनक नहीं थी कि आशीष इस हद तक जा सकता है।

सत्यनरायण का कहना है कि भला बाथटब में कोई कैसे डूब सकता है? दो बजे वह क्यों नहाने जाएगी? जरूर आशीष ने मेरी बेटी की हत्या की है। सत्यनरायण का कहना है कि हत्या करने के बाद अगले ही दिन यानी नौ जनवरी को आशीष ने अपने घरवालों को भी थाईलैंड बुला लिया था। अब आशीष के घर वाले लखनऊ लौट आए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000