रिश्तों का कत्ल, पुलिस के सामने पिता-भाई ने युवती की गोली मारकर की हत्या

ग्वालियर। शहर के पिंटो पार्क स्थित आदर्श नगर में 20 वर्षीय तनु गुर्जर की पिता महेश गुर्जर और चचेरे भाई राहुल गुर्जर ने गोली मारकर हत्या कर दी। तनु आगरा निवासी प्रेमी भूपेंद्र मावई से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

तनु की 18 जनवरी को थी शादी…

तनु की चार दिन बाद 18 जनवरी को शादी थी, घर में शादी की रस्में भी शुरू हो गई थी लेकिन तनु प्रेम को पाना चाहती थी, इसलिए तनु ने परिवार द्वारा दी जा रही प्रताड़ना को समाज के सामने लाने एक वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया लेकिन उसके पिता ने झूठी शान और अपनी जिद के लिए बेटी का कत्ल कर डाला।

पुलिस के सामने बरसा दी गोलियां…

महेश और उसके भतीजे राहुल के दुस्साहस का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, जब तनु पर पिस्टल और कट्टे से एक के बाद एक चार गोलियां बरसाईं, तब महाराजपुरा थाने की महिला थानेदार , एक महिला व एक पुरुष आरक्षक उसी कमरे में मौजूद थे। पुलिस काउंसलिंग कर रही थी, प्रयास था- किसी भी तरह बीच का ऐसा रास्ता निकल आए, जिससे यह झगड़ा किसी अप्रिय घटना में न बदल जाए।

घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। इससे करीब तीन घंटे पहले महाराजपुरा थाने की टीम वीडियो सामने आने के बाद तनु के घर पहुंची थी। तनु के कमरे में ही काउंसलिंग चल रही थी। तनु का कहना था- वह यह शादी करना नहीं चाहती, जबकि पूरा परिवार उसकी शादी कहीं और कराने पर अड़े थे। इसी बीच तनु ने कहा कि यह लोग किसी भी स्थिति में नहीं मानेंगे और इसी बात पर उसका पिता व चचेरा भाई आगबबूला हो गए। इन लोगों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी।

हत्या करने के बाद महेश और राहुल हो गए फरार…

महिला थानेदार और पुलिसकर्मी भी दहशत में आ गए। हत्या करने के बाद महेश और राहुल फरार हो गए। महिला थानेदार ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को खबर की। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार और महाराजपुरा व गोला का मंदिर थाने की फोर्स पहुंच गई। इस दौरान महेश दोबारा लौटकर आया। वह कट्टा लहरा रहा था, तभी उसे सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर ही कट्टा तान दिया। फिर किसी तरह फोर्स के साथ मिलकर उस पर काबू पाया गया। राहुल अभी फरार है।

अगर मैं मरी तो उसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे- वीडियो में बोली थी तनु…

हैलो, मेरा नाम तनु गुर्जर है, मेरे पापा का नाम महेश गुर्जर है, मेरी मम्मी का नाम ममता गुर्जर है। मैं आदर्श नगर की रहने वाली हूं। आपको बताना चाहती हूं कि मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं। हमारे रिलेशन को छह साल हो गए हैं। पहले मेरे घरवालों ने शादी के लिए हां कर दी थी, लेकिन फिर मना कर दिया।

अब वो मुझे डेली मारते भी हैं। मारने की धमकी भी देते हैं। जिससे मैं प्यार करती हूं उसका नाम भीकम मावई है। वो आगरा का रहने वाला है। अगर मैं मरी या मुझे कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे। क्योंकि वो मुझ पर डेली प्रेशर बनाते हैं किसी और से शादी करने के लिए, लेकिन मैं नहीं कर सकती।

वायुसेना में सार्जेंट है मंगेतर…

तनु के पिता महेश गुर्जर महेश ढाबा के नाम से ढाबा संचालित करते हैं। तनु की शादी जिस युवक से तय की गई थी, वह भारतीय वायुसेना में सार्जेंट है। तनु करीब छह साल से भूपेंद्र मावई से प्रेम करती थी। इसलिए वह मंगेतर से बात भी नहीं करती थी।

पुलिस की लापरवाही…थाने लाकर दी जाती समझाईश, शायद टल जाती घटना…

इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है। अगर इस मामले में तनु और उसके पिता को थाने लाकर काउंसलिंग की जाती तो हो सकता है कोई बीच का रास्ता निकलता। हालांकि इसमें यह भी सामने आया है कि तनु से पुलिस की टीम ने स्पष्ट कहा था कि उसे तब तक अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक इस मामले का हल नहीं निकल जाता।

तनु का वीडियो हुआ वायरल…

एफआइआर गोला का मंदिर थाने में: जहां तनु रहती थी, वह इलाका गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वीडियो बहुप्रसारित हुआ था तो महाराजपुरा थाने की फोर्स पहुंच गई थी। वारदात होने के बाद एफआइआर गोला का मंदिर थाने में दर्ज हुई। जिस समय महाराजपुरा थाने की पुलिस टीम काउंसलिंग कर रही थी, इसी दौरान युवती का पिता व चचेरा भाई गुस्से में आ गए और गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस तो समझाने गई थी। पुलिस टीम ने स्पष्ट भी किया था कि युवती को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। एक आरोपित को पकड़ लिया गया है, दूसरा भी जल्द पकड़ा जाएगा। इसमें और कौन शामिल है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000