ऑटो रिक्शा ने कई वाहनों को मारी टक्कर; हादसे में 3 लोगों की मौत, 15 लोग हुए घायल

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार सुबह राजमार्ग पर एक ऑटो रिक्शा ने एक बस और कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 4.15 बजे मुंबई-आगरा राजमार्ग पर शाहपुर तालुका के गोथेघर गांव में खडावली पुल के पास हुई। ऑटो-रिक्शा चालक ने पहियों पर से नियंत्रण खो दिया था। शाहपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इसके परिणामस्वरूप वाहन सड़क विभाजक से टकरा गया, लेन से बाहर चला गया और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लक्जरी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया।

हादसे में 3 की मौत और 15 घायल…

उन्होंने बताया कि बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो-रिक्शा चालक समेत 15 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

टैंपो और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की हुई मौत…

महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका सर्किल में रविवार को (12 जनवरी) एक टैंपो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के निकट हुई। उन्होंने बताया कि टैंपो में 16 यात्री सवार थे। वे एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

टैंपो चालक ने खोया नियंत्रण…

टैंपो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज में कराया गया। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000