बहराइच में आदमखोर भेड़िए का नहीं थम रहा खूनी खेल, मां के बगल से उठा ले गया तीन साल का मासूम

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़िए का खूनी आतंक नहीं थम रहा है। शासन-प्रशासन और वन विभाग के तमाम दावों के बाद भी मासूमों पर हमला जारी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सोमवार तड़के एक आदमखोर भेड़िया मासूम को उसकी मां की गोद के पास से उठा ले गया।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है, ग्रामीणों में भारी आक्रोश और‌ दहशत है। मिली जानकारी के मुताबिक रसूलपुर गांव में मनोहर का तीन वर्षीय बेटा अंश अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रहा था। सोमवार तड़के दबे पांव आए भेड़िए ने मासूम अंश पर हमला कर दिया और उसे दबोच कर भागने लगा।

बच्चे की चीख सुनकर मां की आंख खुली और उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ते,तब तक भेड़िया बच्चे को लेकर पास के गन्ने के खेतों और झाड़ियों की ओर ओझल हो गया।सुबह होते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

मासूम अंश का पता न चलने से रसूलपुर गांव में तनाव और दुख का माहौल है,हर आंख नम है,हर कोई बस यही दुआ कर रहा है कि बच्चा सुरक्षित मिल जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ राम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं।

डीएफओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया पदचिह्नों और हमले के तरीके से यह किसी जंगली जानवर, संभवतः भेड़िए का ही हमला लग रहा है। बच्चे की खोज के लिए ड्रोन कैमरों और थर्मल स्कैनिंग की मदद ली जा रही है, लेकिन अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को समूह में रहने और रात के समय घरों के बाहर न सोने की सलाह दी है।

बता दें कि बहराइच में पिछले कुछ महीनों से भेड़िए इंसानों की मांस का चस्का लगने के बाद आदमखोर हो ग‌ए हैं। 13 दिसंबर को इसी इलाके में भेड़िए ने मासूम बच्ची आरवी को अपना शिकार बनाया था। काफी खोजबीन के बाद बच्ची के शरीर के क्षत-विक्षत टुकड़े बरामद हुए थे, इससे पूरा जिला हिल गया था।

बीते छह माह में भेड़िए के हमलों में लगभग 10 से अधिक मासूमों की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं। महसी, कैसरगंज और फखरपुर इलाके के सैकड़ों गांवों में अब सूरज ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है। ग्रामीण हाथों में मशालें और लाठियां लेकर रातभर पहरा दे रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग पिंजरे तो लगा रहा है, लेकिन भेड़िए उनकी पकड़ से बाहर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000