तेज तर्रार आजमगढ़ के SSP अनुराग आर्य ने सिपाही की पत्नी से छेड़खानी करने वाले तीन सिपाहियों को किया सस्पेंड 

आजमगढ़। कानून के रखवाले जब अपने साथी सिपाही की पत्नी को ही अपनी हबस का शिकार बनाने से बाज न आये तो कानून ब्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में देखने को आया है। प्रकरण की जानकारी जैसे ही आजमगढ़ के SSP अनुराग आर्य को हुई तो उन्होंने आदतन बिना देर किये सिपाही की पत्नी से छेड़खानी करने वाले और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें एक सिपाही विजेन्द्र सिंह पर सिपाही की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है, जबकि सिपाही दिवाकर सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगा है। तीसरा सिपाही पर आरोप है कि वह इन दोनों सिपाहियों का सहयोग किया था। इसलिए आजमगढ़ के एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों को सस्पेंड कर दिया।  

एक पुरुष सिपाही अपने ही साथी सिपाही की पत्नी से छेड़छाड़ की घटना को जब अंजाम देता है तो वह भूल जाता है कि यदि वह महिला कहीं उक्त घटना की शिकायत हाकिम से कर दिया तो छेड़खानी करने वाले सिपाही की हजामत होना तय रहता है, वशर्ते पीड़ित महिला को इसके लिए हिम्मत करके आना होगा। सिपाही मनीष मिश्र को इन लोगों का साथ देने के आरोप में निलंबित किया गया है। सिपाही की पत्नी से छेड़खानी की शिकायत देर रात जिले के एसपी अनुराग आर्य को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जिले के SSP अनुराग आर्य ने सिपाही विजेन्द्र सिंह और सिपाही दिवाकर सिंह पर जिले के कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इन तीनों सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

10 जुलाई, 2022 रविवार को देर रात डायल UP-112 में तैनात सिपाही की पत्नी रात्रि में पुलिस लाईन परिसर में टहल रही थी। उसी समय एसपी सिटी के गनर विजेन्द्र सिंह जो कि स्थानान्तरण पर आया था, द्वारा सिपाही की पत्नी से छेड़खानी की गई। सिपाही की पत्नी ने अपने बगल के पड़ोसी को फोन कर बुलाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत जिले के SSP अनुराग आर्य से की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। गनर विजेन्द्र सिंह पर आरोप है कि उसने जमकर शराब भी पी रखी थी। पुलिस महकमें में सिपाही की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की बात तो छोड़िये पुलिस महकमें में महिला सिपाहियों का भी शोषण लगातार महकमें के सिपाही और अधिकारी ही करते हैं। कई महिला सिपाही तो अपने शोषण की शिकायत हाकिम से नहीं कर पाती और घुट घुटकर जीने के लिए मजबूर होती है। पहले थाने और दफ्तरों में महिला सिपाहियों की तैनाती की जाती थी, परन्तु आपाकालीन सेवा UP-112 में तैनात महिला सिपाहियों की स्थिति बद से बद्तर है। रात्रि कालीन ड्यूटी करने वाली महिला सिपाहियों के साथ शोषण की घटनाएं अक्सर देखने व सुनने को मिल जाती है। समय रहते इस पर नियंत्रण करना होगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000