बकरीद पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने किया याद और उनके बारे में कसीदे गढ़े

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपुर विधायक आजम खान 27 महीने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर बाहर आए हैं।आजम खान जेल से छूटने के बाद रामपुर में अपने समर्थकों के साथ रविवार को बकरीद मनायी। रामपुर में सपा कार्यालय में रविवार शाम बकरीद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर आजम खान का दर्द छलकते हुए बाहर आया। उन्होंने कहा कि रामपुर ने बहुत अच्छे दिन देखे है और अच्छे दिनों की उम्मीद में कुछ लोग जिंदा हैं। वो इस लड़ाई को लड़ रहे है और आगे भी लड़ेंगे। जहां तक हमसे साथ दिया जाएगा, साथ देंगे।

आजम खान ने कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए आजम खान ने स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी वास्तव में नेक दिल और सच्चे वजीरे आजम थे। वे देश के बहुत अच्छे आदमी और प्रधानमंत्री थे, इसमें कोई दो राय नहीं हैं। बहुत बड़े डेमोक्रेटिक थे, गुजरात के दंगों के बाद उन्होंने अपना इंटरनेशनल दौरा मंसूब कर दिया था और कहा था कि मैं क्या शक्ल लेकर दुनिया के सामने जाऊंगा। बता दें कि आजम खान 26 फरवरी, 2020 को रामपुर में गिरफ्तार हुए और 27 फरवरी, 2020 से सीतापुर की जेल में बंद थे। वहीं लंबे समय बाद सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को जमानत मिली। आजम खान मई 2022 में 27 महीनों बाद जेल से बाहर आए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000