विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

पिता ने दूसरी जाति के लड़के से संबंध बनाने पर बेटी कि-की हत्या

कर्नाटक के बंगलूरू में एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को उसकी बेटी के दूसरी जाति के लड़के के साथ संबंध में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के अनुसार बिदालूरू गांव की कॉलेज की छात्रा कावना को उसके पिता ने लड़के के साथ संबंध खत्म करने की चेतावनी दी थी, लेकिन लड़की ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। यही नहीं कावना की छोटी बहन भी किसी अन्य लड़के के साथ संबंध में है, यह जानने के बाद पिता ने कावना पर अपनी छोटी बहन को बिगाड़ने का आरोप भी लगाया था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई और फिर पिता ने चाकू से अपनी बेटी का गला रेत दिया।

बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुरूषोत्तम ने बताया कि अपने परिवार के बारे में गलत बातें सुनने के बाद पिता ने बेटी की हत्या करने का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कावना दूसरे समुदाय के लड़के के साथ संबंध में थी। इस पर गांववाले लड़की के परिवार के बारे में गलत बातें करते थे। जिसे देखकर ऐसा लग रहा कि आरोपी को हत्या के लिए प्रेरित किया गया है।

 

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |     टीएमसी के एक और नेता की हत्या, 10 दिन के भीतर पार्टी के चार नेताओं का हुआ मर्डर     |     प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पहले पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट     |     भाई-भाभी को गोलियों से भूनने वाले आरोपी ने खुद को किया सरेंडर, पुलिस से बचने के लिए  26 दिनों तक बदलता रहा लोकेशन     |     पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को आया हार्ट अटैक, पलक झपकते ही हुई मौत      |     भांजे को मामी से हुआ प्यार, शादी के 6 महीने बाद लेकर हुआ फरार, मामा ने दर्ज कराया मुकदमा     |     भीम संसद में उमड़ी भीड़ से नीतीश कुमार गदगद, बोले- केंद्र सरकार देख ले यह हुजूम, सब आ जाएगा समझ     |     श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, शव के किए 31 टुकड़े     |     ससुराल पहुंचकर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, ससुर की पत्थर मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली से उड़ाया     |     रामा मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र की धारदार हथियार से की गई हत्या, बेसमेंट में खून से सना मिला शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000