थाने के ही अंदर एक हेड कॉन्स्टेबल की पिटाई करने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल

राजधानी दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा थाने के ही अंदर एक हेड कॉन्स्टेबल की पिटाई करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। देश की राजधानी के अंदर अपराधियों में दिल्ली पुलिस का खौफ किस कद्र खत्म हो गया है। इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। दरअसल, कुछ लोगों ने आनंद विहार थाने के अंदर ही एक हेड कॉन्स्टेबल की पिटाई कर दी, इस दौरान वहां मौजूद लोग पुलिसकर्मी को बचाने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी आगे बढ़कर पुलिसकर्मी को बचाने की कोशिश नहीं की। हमलावरों से बचने के लिए पुलिसकर्मी उनसे माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। बता दें कि, यह घटना 30 जुलाई की रात की है। कड़कड़डूमा गांव में झगड़े को लेकर दो पक्ष थाने पहुंचे थे। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने एक पक्ष के युवक को थप्पड़ मार दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने थाने में ही उसकी पिटाई कर दी। थाने में पुलिसकर्मी की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि थाने के अंदर पुलिस वाले अपने ही साथी को पिटने से नहीं बचा पाए, वीडियो में लोग जिसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं वो उसी थाने का हेड कॉन्स्टेबल है। डीसीपी (शाहदरा) आर. साथियासुंदरम ने बताया कि कड़कड़डूमा में एक महिला के साथ मारपीट और सोने की चेन छीनने के संबंध में 30 और 31 जुलाई की मध्य रात्रि को 23:27 बजे कॉल आया था। नशे में पाए गए आरोपी अजय को पकड़कर आनंद विहार थाने लाया गया था, तभी उसके कुछ साथियां का ग्रुप थाने में पहुंच गया। डीसीपी ने बताया कि इन लोगों में अजय का भाई भी शामिल था, जो थाने में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भड़काने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल प्रकाश को घेर लिया और उन्हें गालियां दीं और मारपीट की। इस ग्रुप के कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत घायल पुलिस कर्मी का मेडिकल टेस्ट और काउंसलिंग की। सभी कथित व्यक्तियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। इस मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000