बिहार में चरम पर जंगलराज: SSB के जवान की गोली मारकर हत्या, मां के इलाज के लिए छुट्टी पर आया था घर

पूर्वी चंपारण। बिहार में आजकल अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सरकार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का दावा तो करती है, लेकिन दिन-प्रतिदिन बढ़ते अपराध सरकार के दावों को नकारते हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण में तो हद तो तब हो गई जब देश की सीमाओं पर अपनी जान की बाजी लगाकर सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवान की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले अपराधियों ने एक एसएसबी जवान की गोली मार हत्या कर दी है।  जानकारी के अनुसार, मृत एसएसबी जवान अपने भाई से साथ मां का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान चिरैया थाना क्षेत्र के नयका टोला के पास घेरकर लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने जवान को गोली मार दी। उसके बाद वह वहीं गिर गया, जिसे इलाज के लिए मोतिहारी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चिरैया थाना के नयका टोला की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ासहन के बगहा गांव के रहने वाले एसएसबी का जवान धर्मेंद्र कुमार मधुबनी के राजनगर में पोस्टेड थे। 

दस दिनों की छुट्टी लेकर घर आया था जवान… 

मां सांवरी देवी का तबियत खराब होने पर दस दिनों की छुट्टी लेकर धर्मेंद्र घर आया था। धर्मेंद्र अपने बड़े भाई मनोज कुमार और मां सांवरी देवी का इलाज कराने पटना लेकर गए थे। माँ को दिल की बीमारी है। पटना से ट्रेन से बीती रात मोतिहारी लौटे और तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। धर्मेंद्र बाइक चला रहे थे, जब वे लोग चिरैया थाना क्षेत्र के नया टोला के समीप पहुंचे तो वहां दो युवकों ने गाड़ी रोकी और पैसा देने के लिए कहा। पैसा नहीं रहने की बात जब धर्मेंद्र ने कहा तो एक युवक ने गोली चला दी। गोली धर्मेंद्र के बांह में लगी। जो बांह से होकर सीना में लगा और वह वहीं गिर गया।

घटना के बाद पुलिस ने नहीं रोकी गाड़ी- मृतक का भाई… 

गोली लगने के बाद दो पुलिस की गाड़ी उधर से गुजरी। हमलोग शोर मचाकर रुकने के लिए कहते रहे लेकिन पुलिस की गाड़ी नहीं रुकी। उसके बाद बीच सड़क पर खड़े होकर गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो एक पुलिस गाड़ी रुकी। उसके बाद धर्मेंद्र को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत एसएसबी जवान धर्मेंद्र कुमार दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी निधि कुमारी उससे छोटी रेषु कुमारी और सबसे छोटा बेटा ओम कुमार है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी…

सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि चिरैया थाना क्षेत्र में लालबेगिया गांव के पास कुछ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।मृतक की पहचान एसएसबी के जवान के रुप में हुई है। जिसका पैतृक घर घोड़ासहन थाना क्षेत्र में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000