पुलिस मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगस्टर हुआ गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार 

पंजाब के जीरकपुर में सोमवार देर शाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गैंगस्टर घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल गैंगस्टर के पास से दो आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। जीरकपुर की वीआईपी रोड पर स्थित माया गार्डन फेस सोसायटी के पीछे सुनसान सड़क पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के दो गैंगस्टरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल गैंगस्टर के पास से दो आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने बताया कि जीरकपुर पुलिस त्योहारों के मद्देनजर जीरकपुर की वीआईपी रोड पर गस्त कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने शक के आधार पर रोकने की कोशिश की तो वे मौके से भाग निकले. इसी दौरान जब पुलिस पार्टी उनका पीछा कर रही थी तो उन्होंने माया गार्डन फेस की एक सोसायटी के पीछे की तरफ जाने वाली सुनसान सड़क पर टीम को घेरने की कोशिश की। इस दौरान बाइक सवार एक शख्स ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर को गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान मंजीत सिंह उर्फ ​​​​खेड़ी गुजरा डेरावासी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी रंगदारी के मामले दर्ज हो चुके हैं और करीब डेढ़ माह पहले वह कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के पास से बरामद अत्याधुनिक हथियारों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या वह आज किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जीरकपुर इलाके में घूम रहा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल रंगदारी या रंगदारी की धमकी को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस मामले में गैंगस्टर्स को लेकर छानबीन की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000