सूखी पूरी न देने पर गोलगप्पे वाले की कर दी हत्या; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बेंगलुरु में एक दुकानदार की मुफ्त पानीपुरी देने से इनकार करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नशे में धुत शख्स ने दुकानदार से फ्री में पानीपुरी मांगी, जब दुकानदार ने देने से इनकार किया तो आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक सड़क किनारे पानीपुरी का ठेला लगाने वाले दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।  बताया जा रहा है कि इस वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया गया, क्योंकि दुकानदार ने नशे में आए एक युवक को मुफ्त में पानीपुरी देने से इनकार कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु के बटरायनपुरा मुख्य सड़क पर स्थित एक पानीपुरी की दुकान पर रात करीब 10:30 बजे हुई. दरअसल, रोज की तरह दुकानदार सड़क किनारे अपना ठेला लगाए हुए था। इसी दौरान नशे की हालत में एक युवक वहां पहुंचा और मुफ्त में पानीपुरी मांगने लगा।

दुकानदार ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वह बिना पैसे के पानीपुरी नहीं दे सकता। इस बात पर आरोपी भड़क गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकाला और दुकानदार के पेट पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही दुकानदार वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल ले जाने पर मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दुकानदार को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया।  इस घटना से सड़क किनारे कारोबार करने वाले विक्रेताओं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। सबूतों के आधार पर बेंगलुरु उत्तर डिवीजन पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में था और मामूली विवाद के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000