होटल के कमरे में महिला शूटर के साथ दुष्कर्म, सहेली समेत दो दोस्त गिरफ्तार

फरीदाबाद के एक होटल में एक महिला शूटर के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने महिला की दोस्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि वह एक शूटिंग प्रतियोगिता के लिए फरीदाबाद आई थी। प्रतियोगिता के बाद होटल में ही एक आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हरियाणा के फरीदाबाद में एक 23 साल की महिला शूटर के साथ होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। अब पुलिस ने इस मामले में महिला की एक दोस्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को एक निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अपनी एक दोस्त के साथ फरीदाबाद आई थी।

महिला शूटर ने आरोप लगाया कि बुधवार को प्रतियोगिता खत्म होने के बाद, शाम के समय उसकी दोस्त ने फरीदाबाद में रहने वाले अपने जानने गौरव नाम के लड़के से फोन कर उन्हें मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद चारों ने उसी दिन फरीदाबाद में रुकने और अगले दिन लौटने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने एक होटल में दो कमरे बुक किए। होटल के एक कमरे में सभी ने पार्टी की। 

होटल के कमरे में किया रेप

पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 9 बजे उसकी दोस्त गौरव के साथ नीचे चली गई। उसी दौरान सतेंद्र कमरे में मौजूद था। तभी उसने महिला शूटर के साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि जब उसकी दोस्त वापस कमरे में आई तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को कमरे के अंदर ही बंद कर दिया और एक जानने वाले को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह सीधे पुलिस के पास पहुंची और मामले में शिकायत दर्ज कराई। 

तीनों को होटल से किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम होटल पहुंची और तीनों आरोपियों सतेंद्र, गौरव और महिला शूटर की दोस्त को होटल से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। SHO राकेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है। इसके साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना की साजिश पहले से रची गई थी। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000