गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका:सुप्रीम कोर्ट ने 11 दोषियों की रिहाई कर दी थी रद्द

बिलकिस बानो केस के 11 दोषियों की रिहाई रद्द करने के मामले में गुजरात सरकार को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने 8 जनवरी के फैसले में पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने 8 जनवरी को दोषियों की रिहाई को रद्द कर दिया था। साथ ही गुजरात सरकार पर सख्त टिप्पणी की थी। इसके बाद गुजरात सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

गुजरात सरकार ने अपनी याचिका में बिलकीस बानो मामले में दोषियों की समय पूर्व रिहाई को खारिज करने के फैसले में राज्य के खिलाफ टिप्पणियों को अनुचित बताया था। साथ ही उन टिप्पणियों को हटाने का अनुरोध किया था। सरकार की ओर से कहा गया किअदालत का 8 जनवरी का फैसला त्रुटिपूर्ण था। इसमें राज्य को अधिकार हड़पने और विवेकाधिकार का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराया गया था।

समन्वय पीठ ने राज्य को उपयुक्त सरकार कहा था

गुजरात सरकार ने अपनी याचिका में ये भी कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की एक अन्य समन्वय पीठ ने मई 2022 में गुजरात राज्य को उपयुक्त सरकार कहा था। इसके साथ ही 1992 की छूट नीति के अनुसार, राज्य को दोषियों में से एक के माफी आवेदन पर फैसला लेने का निर्देश दिया था।

यह टिप्पणी मामले के रिकॉर्ड के खिलाफ है

सरकार ने कहा कि समन्वय पीठ के फैसले (13 मई, 2022) के विरोध में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करने के लिए राज्य के खिलाफ अधिकार हड़पने का कोई प्रतिकूल निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। कोर्ट ने कठोर टिप्पणी की कि राज्य ने मिलीभगत से काम किया और प्रतिवादी नंबर तीन/आरोपी के साथ साठगांठ की। यह टिप्पणी न केवल अनुचित और मामले के रिकॉर्ड के खिलाफ है बल्कि याचिकाकर्ता के बारे में पूर्वाग्रह है।

क्या है बिलकिस बानो केस

बिलकिस बानो गुजरात दंगों की एक गैंगरेप पीड़िता है. 2002 में दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप हुआ था। उनके परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। दंगों के दौरान वो 5 महीने की गर्भवती थी। गुजरात के दाहोद जिले के रंधिकपुर गांव की रहने वाली बिलकिस दंगों के समय तीन साल की बेटी और परिवार के 15 सदस्यों के साथ गांव से भागकर सुरक्षित स्थान पर जा रही थी। साल 2023 में बिलकिस बानो के साथ दरिंदगी करने और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने वाले 11 दोषियों को रिहा कर दिया गया था। बिलकिस बानो के दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली थी। 14 साल पूरे होने पर उन्हें रिहा किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000