बीड़ी पीने की ऐसी तलब, माचिस नहीं देने पर बना हैवान, सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की कर दी हत्या

उत्तर दिल्ली के मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर इलाके से माचिस नहीं देने पर दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने देर रात बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगी थी, लेकिन माचिस नहीं देने पर उसने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने माचिस नहीं देने पर दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने देर रात बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगी थी।

मॉडल टाउन इलाके में दो लोगों के सिर पर वारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना की जानकारी पुलिस को एक 17 साल के युवक ने दी थी। युवक ने बताया कि वह जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। वह हमेशा रात में गुरुद्वारा नानक प्याऊ में लंगर खाने के लिए जाता है। घटना वाले दिन भी वह लंगर खाने के लिए गुरुद्वारा में पहुंचा था। इसके बाद वह घर जाने के लिए बस का इंतजार करने लगा, लेकिन ज्यादा समय हो जाने के कारण उसे बस नहीं मिली।

माचिस को लेकर झगड़ा

इसलिए युवक घर जाने की बजाय कृपाल आश्रम के पास फुटपाथ पर सो गया। युवक ने बताया कि रात करीब 2 बजे आरोपी बाबू ने उसे लात मारकर जगाया और बीड़ी जलाने के लिए उससे माचिस मांगने लगे। माचिस नहीं होने पर किशोर ने उसे मना कर दिया था, जिसके बाद वह आगे बढ़ गया था। इस दौरान युवक ने देखा कि बाबू ने आगे एक ग्रुप में बैठे तीन से चार लोगों से माचिस मांगी। इस बीच उसका उन लोगों ने झगड़ा हो गया था।

10 मीनिट बाद कर दी हत्या

इसके बाद आरोपी बाबू वहां से चला गया। करीब 10 मीनिट बाद वह दोबारा वहां टाइल का टुकड़ा लेकर पहुंचा और फिर उसने सतीश नाम के एक व्यक्ति के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी न्यू पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड फुटपाथ की तरफ भागा। यहां भी फुटपाथ पर सोए एक व्यक्ति से उसने माचिस मांगी, लेकिन माचिस नहीं देने पर उससे सिर पर भी वार दिया। घटना के बाद दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

फुटपाथ पर पड़ा हुआ था शव

इसके बाद पंजाब के एक श्रद्धालु ने पुलिस को कृपाल आश्रम के पास फुटपाथ खून से लथपथ पड़े शव की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस तुरंत सतीश को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरी जगह हुई हत्या की जानकारी होते ही मुखर्जी नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों घटनाओं एक दुसरे से जुड़े होने की वजह से मॉडल टाउन थाने में एक ही एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू को मॉडल टाउन इलाके से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000