लोकबंधु अस्पताल के सेकेंड फ्लाेर में लगी आग : वार्ड से जान बचाकर बाहर निकले मरीज और तीमारदार

लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोकबंधु अस्पताल में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब अस्पताल में 2nd फ्लोर पर बने एक वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। चंद मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन नजीता शून्य रहा। एक दम से आग फैल गई। जिस वजह से वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदार शोर मचाते हुए जान बचाकर वहां से बाहर की तरफ निकले। जिसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए दमकल विभाग को अग्निकांड की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आशियाना, सरोजनीनगर, आलमबाग, पीजीआई और हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां रवाना हुई। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

DCP साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, अस्पताल के दूसरे तल पर एनआईसीयू और महिला यूनिट है। इस फ्लोर पर करीब 55 मरीज भर्ती थे। प्रथम दृष्टया में शार्ट सर्किट की वजह से अस्पताल में आग लगी है। भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस की मदद से आसपास के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। फिलहाल, इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने से वार्ड में दम घोंटू धुंए का गुबार भर गया था। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी लोकबुंध अस्पताल में पहुंचे।

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर कहा कि भूतल पर धुआं देखा गया। अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू किया। करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं… कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है…2-3 गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

अस्पताल में 253 मरीज थे भर्ती

लोकबंधु अस्पताल में सुबह करीब 253 मरीज भर्ती थे, इनमें कुछ मरीज दोपहर में डिस्चार्ज हो गए थे, जिसके बाद लगभग 225 मरीज रात को भर्ती थे। आग की घटना के बाद समय रहते सभी मरीजों को सकुशल केजीएमयू, बलरामपुर और सिविल अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। इन मरीजों में करीब 10 बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित के मुताबिक कोई मरीज आग की घटना से गंभीर नहीं हुआ है। कुछ भर्ती मरीज स्वेच्छा से घर चले गए, अन्य सभी को विभिन्न अस्पतालों में भेज दिया गया है। बचाव कार्य में अस्पताल प्रशासन के अलावा डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अथक प्रयास किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000