छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा; रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को मारी जोरदार ठोकर, डॉक्टर सहित दो लोगों की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Sep 29, 2024 339 छत्तीसगढ़ के रायपुर बिलासपुर हाईवे पे भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के चालक सहित रायपुर के एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दरअसल यह पूरी घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे के तरपोंगी के पास की है। जहां पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार और ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक में रायपुर का एक डॉक्टर भी शामिल है। वहीं धरसींवा पुलिस मौके पर मौजूद है। दुर्घटना 339 Share