क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों की (फाइल फोटो) गुजरात भीषण सड़क हादसा, टेम्पो और ऑल्टो कार की आमने सामने टक्कर में 2 बच्चों सहित 4 लोगों की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Nov 1, 2024 182 गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ। एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि परिवार कड़ी से बनासकांठा जा रहा था। ऑल्टो कार मे सवार पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री की मौत हो गई। छोटा हाथी पर बैठा शख्स घायल हो गया। इस साथ ही रोड पर जा रहा एक और शख्स भी घायल बताया जा रहा है। घायल को पाटन के धारपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में शम्भूजी जुमाजी ठाकोर (38), आशाबेन शंभुजी ठाकोर (37), प्रिया शंभूजी ठाकोर (11) और विहंत शंभुजी ठाकोर (8) का नाम शामिल है। दुर्घटना 182 Share