यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी.... दिल्ली डोडा में भीषण सड़क हादसा,बस पलटी 36 लोगों की दर्दनाक मौत By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 15, 2023 399 नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।यहां संतुलन बिगड़ने से एक बस 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि हादसा डोडा जिले के त्रुंगाल में हुआ है। बस में 55 लोग सवार थे। हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। समाचार 399 Share