भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर दौड़ती कार का फटा टायर, 5 लोगों की हुई मौत 1 की हालत गंभीर

राजस्थान के सिरोही जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें फलोदी के खारा गांव के पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कार का टायर फट गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के दूसरी ओर से होते हुए नाले में गिर गई। घटना उस वक्त हुई जब कार गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही टायर फटाए चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार तेजी से नाले में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घटनास्थल पर पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में गुजरात के दाहोद इलाके के रहने वाले पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें प्रताप भाई, रामूराम, उषा बेन, पुष्पा देवी और 11 महीने का बच्चा आशु भी शामिल है। इसके अलावा पचास वर्षीय महिला शारदा देवी गंभीर घायल है। उनका इलाज जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। तहसीलदार जगदीश बिश्नोई और डिप्टी मुकेश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

उल्लेखनी है कि प्रदेश में पिछले छह दिन के दौरान तीन बड़े हादसे हुए हैं। यह तीसरा बड़ा हादसा है। इन हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 51 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला बड़ा हादसा धौलपुर में हुआ। वहां बारह लोगों की मौत हो गई और तीन को अस्पताल भेजा गया। उधर दूसरा बड़ा हादसा कल सवेरे कोटपूतली जयपुर में हुआ। तीन लोगों की मौत के अलावा 49 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000