अवैध संबंध के चलते और नौकरी के लिए पत्नी ने पति की कराई थी हत्या; फिर रचाई शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाज में एक तरफ पत्नियां अपने पति के लंबी उम्र के लिए जहां व्रत और पूजा पाठ करती हैं। वहीं, कुछ ऐसी भी है जो थोड़ी सी आजादी और पैसे के लिए अपने पति की भी जान लेने से पीछे नहीं हटती। जी हां, बिहार के गया से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की सरकारी नौकरी को हथियाने के लिए न सिर्फ उसकी हत्या करा दी। बल्कि अनुकंपा में नौकरी मिलने के बाद दूसरी शादी भी रचा ली। 6 साल पहले बीएमपी के सिपाही की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सिपाही की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही रची थी।

गोली मारकर की गई थी बीएमपी के जवान की हत्या…

6 साल पहले बीएमपी, बोधगया में सिपाही पद पर तैनात गुड्डू कुमार की  मदारपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे की मौत के बाद पिता  ने जमीन विवाद में मर्डर का आरोप लगाते हुए निमसर गांव में पांच लोगों पर केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने भी शुरूआत में जमीन विवाद में मर्डर की आशंका को लेकर जांच शुरू की, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई राज खुल गया और महिला का भांडा फूट गया। हालांकि मर्डर वेपन अब तक बरामद नहीं किया जा सका है।

अनुकंपा के आधार पर आरोपी पत्नी को मिली नौकरी…

बिहार सरकार के नियम के मुताबिक बीएमपी में तैनात सिपाही गुड्डू की हत्या के बाद तमाम प्रक्रिया को पूरा करते हुए पत्नी नेहा कुमारी को अनुकंपा के आधार पर बीएमपी में नौकरी मिल गई। नौकरी मिलने के बाद महिला ने दूसरी शादी भी कर ली। अलीपुर थानाध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा ने बताया कि नेहा ने अपने पति गुड्डू को सिर्फ इसलिए मरवा दिया ताकि वह अपने तरीके से जी सके। पुलिस ने बताया कि पहले महिला से बीएमपी में पूछताछ के बाद नेहा को गिरफ्तारी कर लिया गया है।

फुफेरे भाई से था महिला का अवैध संबंध…

 पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला नेहा कुमारी  के कॉल डिटेल से उसके फुफेरा भाई हरिओम का नाम सामने आया है। हरिओम तक पुलिस पहुंच पाती उससे पहले उसने आत्महत्या कर ली। कॉल डिटेल और लोकेशन से पुलिस ने अमित गौरव को गिरफ्तार किया है। जबकि अपराध में शामिल जीतू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने जब जीतू से कड़ाई से पूछताछ की तो मामला पूरी तरह से साफ हो गया। जीतू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नेहा का अपने पति गुड्डू के साथ बनाव नहीं था और उसके अपने फुफेरे भाई हरिओम के साथ अवैध संबंध था। जिसके बाद नेहा ने हरिओम के साथ  मिलकर गुड्डू की हत्या की साजिश रची थी। 20 जून साल-2018 को जब  गुड्डू बाइक से घर से निकला तो प्लान के अनुसार रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000