बरात उठने से तीन घंटे पहले दूल्हे की सड़क हादसे में मौत, पार्लर से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

प्रयागराज नैनी थाना क्षेत्र के मामा-भांजा तिराहे के पास रीवा राजमार्ग पर बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की बरात तीन घंटे के बाद जानी थी। वह पार्लर आया था। घर में तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुए हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में हर तरफ चीख पुकार और रोने की ही आवाज सुनाई देने लगी। घूरपुर थाना क्षेत्र के बोगी बसवार गांव निवासी कमलेश निषाद (23) की रविवार को शादी थी। शाम को करीब सात बजे उसकी बारात जानी थी। बारात करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव में जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। दूल्हा कमलेश नैनी स्थित पार्लर आया था।

रीवा राजमार्ग पर मामा भांजा तिराहे पर बाइक इस पटरी पर खड़ी कर वह सैलून की दुकान में गया था। सैलून से लौटते डिवाइडर में पैर फंसने के बाद वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वह तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। बस में फंसकर वह काफी दूर तक घिसटता रहा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कमलेश निषाद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह तमिलनाडु में किसी प्राइवेट फर्म में नौकरी करता था। एक माह पहले ही वह शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000