प्रतापगढ़ में लुका-छिपी के खेल ने ले ली 2 साल की मासूम की जान:दीवान बेड में बंद होने से घुट गया दम

प्रतापगढ़। लुका-छिपी का खेल दो साल की मासूम बच्ची की जिंदगी पर भारी पड़ गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी घंटों बाद स्वजन को हो सकी। हर किसी की आंखें नम हो गईं। रानीगंज के दुर्गागंज जयरामपुर कस्बे में यह दर्दनाक हादसा रविवार को हुआ। कस्बे के निवासी शाकिर राइन सब्जी की दुकान करते हैं। उनकी दो वर्षीय बेटी अनाइजा रविवार दोपहर घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। घर में खुशियों का माहौल था और बच्चे लुका-छुपी खेलते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। इसी दौरान अचानक मासूम बच्ची कहीं नजर नहीं आई। शुरुआत में परिवार के लोगों को लगा कि वह घर के किसी कोने में खेल रही होगी, लेकिन कुछ समय बाद जब वह नहीं दिखी तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।

सबने मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी। घर के हर कमरे, छत, आंगन और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई। कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। इतना ही नहीं लोग आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने लगे। इसके बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। जैसे-जैसे समय बीतता गया, परिवार की बेचैनी और घबराहट बढ़ती गई। घंटों की तलाश के बाद परेशान होकर परिवार ने सोचा कि घर के अंदर एक बार फिर देख लें।

शाम करीब पांच बजे उन्होंने जब आशंका के चलते दीवान बेड का एक बाक्स खोला तो उनकी चीख निकल गई। बच्ची उसी में अचेत पड़ी थी। बेड के ऊपर गद्दे व अन्य बिस्तर रखे थे। उसे लेकर रानीगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि बच्ची को खेल के दौरान एक किशोरी ले गई थी। वह उसे बॉक्स में छिपाई थी। बाद में बच्ची ने कवर को गिरा लिया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। चिकित्सक का कहना है कि अंदर काफी देर रहने से बच्ची का दम घुट गया जिससे मौत हुई।

परिवार की चीत्कार से कांपा कलेजा

बच्ची की माैत से स्वजन की चीत्कार ने सबको गमगीन कर दिया। कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि यह घटना सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है। बच्चों के खेल-खेल में भी इस तरह के खतरनाक हादसे हो सकते हैं।

अभिभावकों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर के भीतर भी छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। रानीगंज कोतवाल वीके सत्यार्थी का कहना है कि जांच की जा रही है। स्वजन ने हादसा बताया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000