प्रतापगढ़ में जिसकी लाठी, उसकी भैंस की कहावत को चरितार्थ करने में जिला प्रशासन की रहती है, सहमति

रात्रि में जबरन जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर कब्जा करने का किया गया था, प्रयास…

दबंगों की दबंगई के आगे किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में दिखता है, जिला प्रशासन  

प्रतापगढ़। शहर के बीचोंबीच कोतवाली नगर के भगवा चौकी से चंद कदम दूर भगवा चुंगी से कचेहरी रोड़ पर रॉयल गार्डेन के सामने गायत्री गुप्ता पत्नी हरिश्चंद्र गुप्ता के घर के पास जबरन कब्जा करने की नियत से कुछ लोग रात्रि में JCB से खुदाई करने लगे। आपात सेवा UP-112 पर शिकायत हुई तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने काम रोकवा दिया। शिकायत के आधार पर इवेंट आई डी- P24052634061 दर्ज हुई।

दूसरे दिन राजस्व टीम से हल्का लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष से बातचीत कर जमीन के संबंध में मालिकाना हक से सम्बन्धित कागजात लिए और हल्का लेखापाल सुशील कुमार मिश्रा द्वारा जॉइंट रिपोर्ट प्रेषित की गई। मई माह का अंतिम सप्ताह होने की वजह से हरिश्चंद्र गुप्ता डर गए कि कहीं दूसरा पक्ष दबंगई दिखाते हुए उसकी जमीन जबरन हथिया लेगा तो उसके लिए समस्या होगी।

वर्तमान हल्का लेखपाल की संयुक्त स्थलीय जांच आख्या…

आबादी की भूमि में राजस्व टीम को पैमाइश करने का नहीं होता, अधिकार

माह जून में सिविल कोर्ट एक माह के लिए बंद होने की दशा में कहीं रात्रि में जबरन कब्ज़ा न कर लें, इस डर से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालय में वाद संख्या- 83/2026 हरिश्चन्द्र गुप्ता बनाम सगीर अहमद आदि दिनांक- 29/05/2026 दायर हुआ, जिसमें अगली तारीख पेशी दिनांक- 07/07/2026 निर्धारित हुई है।

फिलहाल उक्त वाद में विपक्ष आयशा हाजिर है। फिर भी सगीर अहमद आदि लोग अपने दबंगई और प्रभाव में जबरन उक्त जमीन कब्जा करना चाहते हैं, जिसके लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रतापगढ़ को अपने प्रभाव के माध्यम से उन्हें प्रभावित करके अपना काम साधने के फ़िराक में हैं। कल दोपहर में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रतापगढ़ मय राजस्व टीम मौके पर पहुँची थी और सगीर अहमद आदि द्वारा उन्हें गुमराह करके प्रकरण को समझाया गया, जबकि मामला कुछ और ही है। पर अपना मकसद साधने के लिए सबसे आसान होता है अधिकारियों को गुमराह करना।

हरिश्चंद्र गुप्ता ने राजस्व टीम द्वारा मौके की पूर्व में हुई पैमाइश की एक रिपोर्ट पेश की जिसे देखकर विपक्ष के सगीर अहमद आदि हैरान हो गए, क्योंकि राजस्व टीम द्वारा मौके की पूर्व में हुई पैमाइश की आख्या दिनांक- 10/08/2009 में नायब तहसीलदार सिटी और राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल द्वारा की गई पैमाइश की संयुक्त आख्या में माना गया है कि गाटा संख्या- 120 मि. व गाटा संख्या- 121 मि. अगल-बगल है। मौके पर पूर्णरूपेण आबादी बसी हुई है। नियमतः जहाँ आबादी बसी होती है, वहां राजस्व विभाग की टीम पैमाइश करने का अधिकार नहीं रखती।

स्थलीय पैमाइश में पाया गया कि मौके पर दोनों पक्षों की भूमि दर्ज रकबे से कम है। दोनों पक्षों के मध्य तीन फिट का गलियारा है, उसी गलियारे का विवाद है। दोनों पक्ष अपना-अपना बता रहे हैं। यदपि वर्तमान समय में स्थल पर उक्त गलियारे में आवेदक हरिश्चंद्र गुप्ता का हैंडपंप लगा हुआ है व कब्ज़ा दखल है। कब्जा दखल की पुष्टि 17 वर्ष पूर्व की है। जबकि सगीर अहमद आदि द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रतापगढ़ को गुमराह कर बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्र गुप्ता कुछ दिन पूर्व गेट खोल लिया गया और हैंडपंप गाड़ दिया गया।

सच बात तो यह है कि आबादी के बीचोबीच राजस्व टीम को पैमाइश करने और स्वत्व निर्धारण करने का अधिकार ही नहीं है, फिर भी बिना अधिकार क्षेत्र के ही सिविल प्रकरण में जिस तरह हस्तेक्ष करके जबरन अपना निर्णय थोपते हैं, वह असंवैधानिक है। साथ ही सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में जबरन घुसकर एक तरह का कानूनी अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करने जैसा है। सवाल यह उठता है कि जब 17 साल पहले उक्त प्रकरण में स्थलीय निरीक्षण और नायब तहसीलदार सिटी के नेतृत्व में पैमाइश हो चुकी है और संयुक्त आख्या प्रेषित की जा चुकी है तो अब फिर से उसकी पैमाइश कराने के औचित्य पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट की दखल के बाद नगरपालिका प्रशासन को काश्तकार की लगभग 19 बिस्वा जमीन पर जबरन बनाये गए पार्क को कराना पड़ा ध्वस्त     |     यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000