नीतीश सरकार का चुनावी दांव; उद्यमियों के खाते में एक लाख, बेरोजगार युवाओं की सुधरेगी आर्थिक स्थिति

पटना। बिहार के उद्यमियों को एक बार फिर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नीतीश सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और बिहार लघु उद्यमी के तहत दूसरी किस्त जारी करेगी। इस योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में एक-एक लाख रुपये की राशि जमा की जाएगी। उद्योग विभाग की ओर से 12 दिसंबर को पटना स्थित अरण्य भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एक-एक लाख रुपये की किस्त जारी की जाएगी। उद्योग विभाग की ओर से कहा गया है कि यह आयोजन उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

वर्ष 2024-25 में 7715 नए आवेदकों का चयन…

उद्योग विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के तहत 7715 नए आवेदकों का चयन किया गया। इसमें से 2769 प्रशिक्षित लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 55.38 लाख रुपये वितरित किए जा रहे हैं।

योजना के तहत अब तक 34455 लाभार्थियों को 2800 करोड़ वितरित…

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2018 में शुरू हुई थी। इसके तहत लाभार्थियों को कुल 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 50 प्रतिशत अनुदान और शेष 50 प्रतिशत की राशि ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 तक इस योजना के तहत 34 हजार 455 चयनित लाभार्थियों को कुल 2800 करोड़ रुपये पहले ही वितरित किए जा चुके हैं।

स्वरोजगार के लिए युवाओं को 2 लाख तक का अनुदान…

बिहार की जाति आधारित जनगणना के माध्यम से पहचान के बाद इस योजना के तहत स्वरोजगार के अवसरों के लिए 2 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान भी मौजूद रहेंगे। उद्योग विभाग में सचिव वंदना प्रेयसी और निदेशक आलोक रंजन घोष सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000