ननद-भाभी की लड़ाई में भेंट चढ़ी मासूम

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में रविवार रात बुआ ने अपनी साढ़े तीन साल की मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। राज छिपाने के लिए बालिका का शव चारपाई के नीचे छिपाकर कमरे में ताला बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का ताला तोड़कर शव निकाला गया। बालिका की मां की तहरीर पर बुआ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी संतलाल निषाद विदेश में रहते हैं।

घर पर उनकी पत्नी कुमारी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। कुमारी की पड़ोस में रहने वाली उसकी ननद अर्चना से रंजिश चल रही है। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। रविवार शाम कुमारी की सबसे छोटी पुत्री आकृति (साढ़े तीन वर्ष) घर पर खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई। जब आकृति घर से गायब हुई तो कुमारी को संदेह हुआ। इसके बाद उसने अपनी पुत्री की खोजबीन शुरू की। जब उसका पता नहीं चला तो कुमारी ने अपने पिता गुरूदीन को मायके से बुलाया।

कुमारी का आरोप है कि जब वह अपने पिता के साथ अर्चना के घर पर पहुंची तो उसके कमरे में ताला बंद था। वह घर के बाहर खड़ी थी। वहां उसने अर्चना से अपनी पुत्री के बारे में पूछताछ की तो वह झगड़ा करने लगी। कमरा खोलने को कहा तो वह बहाना बनाकर भाग निकली। इसके बाद कुमारी ने गोसाईगंज थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद अर्चना के कमरे का ताला तोड़ा गया। कमरे के भीतर का नजारा देखकर कुमारी व उसके पिता अवाक रह गए।

चारपाई के नीचे अर्चना का शव पड़ा था। यह देख कुमारी ने चीखपुकार मचानी शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग अर्चना के घर के पास इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने अर्चना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीओ प्रशांत सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000