बिहार में दबंगों की दबंगई अपराधबिहार बिहार में दबंगों की दबंगई, पहले पति-पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा, फिर की शर्मनाक हरकत By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 15, 2024 443 पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में दंपती को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं दबंगों ने पुरुष को जमीन पर पटककर उसके मुंह पर पेशाब भी किया। मामला मनियारी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मधुबन का है। शनिवार को दबंगों ने पहले दंपति को निर्वस्त्र किया फिर मारपीट पर उतर आए। बचाव में आए गांव के लोगों को दबंगों ने धमकी भी दी।पीड़ित दंपती ने मनियारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि महादलित टोला में पड़ोसी की बेटी की शादी में बारात आनी थी। सड़क बेहद खराब थी और कीचड़ से भरी हुई थी। ऐसे में बाराती को पहुंचने में कोई कठिनाई न हो इसलिए सड़क को टोला वालों ने मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था। इसी विवाद को लेकर उनपर हमला किया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने ब्रह्म स्थान पर बैठे पीड़ितों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ मारपीट कर चाकू से सिर पर हमला कर दिया।दर्द से कराहने पर दबंगों ने जमीन पर पटक दिया।जब पति को बचाने पत्नी पहुंची तो उसे भी अर्धनग्न कर दिया।इन्हें बचाने के लिए आए गांव के लोगों को दबंगों ने धमकी दी और कहा कि जो भी बचाने आएगा उसका घर जला दिया जाएगा। samachar 443 Share