दर्दनाक सड़क हादसा; एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 लोग हुए घायल

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। यहां नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी हाईवा ट्रक में एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बतायाजा रहा है कि घटना के समय स्कॉर्पियों में कुल 11 लोग सवार थे। इसमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

मुंडन करवाने जा रहा था परिवार…

वहीं हादसे के बाद पीड़ितों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिजन रामचंद्र राय ने बताया कि ये सभी लोग बिहार के नवादा जिले से स्कॉर्पियो में सवार होकर पटना के बाढ़ उमानाथ मंदिर में मुंडन करवाने के लिए जा रहे थे। परिजन रामचंद्र राय ने बताया कि इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच घायलों का अस्पताल में इलाज जल रहा है। घटना के बाद से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सभी मृतक एक ही परिवार के थे…

SDPO अभिषेक सिंह ने बताया बताया कि सड़क पर खड़ी हाईवा ट्रक में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में एक ही परिवार के कुल 11 लोग सवार थे। ये सभी लोग नवादा जिले से पटना जा रहे थे। उन्होंने चार की घटनास्थल पर मौत होने की जानकारी दी, जबकि बाद में दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी तक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान निर्मला देवी (55), कमला देवी (55), नीरज कुमार (22), पार्वती देवी (65), रिशु कुमारी (5) और फुलवा देवी (65) के रूप में की गई है। वहीं पांच घायलों का अभी भी इलाज किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000