दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 बच्चों समेत 8 लोगों की हुई मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। अनंतनाग जिले के पास सिंथन-कोकरनाग रोड पर शनिवार को एक कार के खाई में गिर जाने से 5 बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक पुलिसकर्मी, दो महिलाएं और छह से 16 साल के पांच बच्चे शामिल हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन मदवाह किश्तवाड़ से आ रहा था और कथित तौर पर चालक ने नियंत्रण खो दिया।

कैसे हुआ हादसा…

जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ का रहने वाला परिवार किश्तवाड़ से मढबा की तरफ जा रहा था। उन्होंने सिंथन टॉप रोड का इस्तेमाल किया। रास्ते में डकसुम इलाके में चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे की वह कार संभाल नहीं पाया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डाक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मरने वालों की शिनाख्त…

हादसे में मरने वालों की शिनाख्त हो गई है। उनकी पहचान इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तवाड़, अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर, रेशमा पत्नी माजिद अहमद, अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद और मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद के रूप में हुई है।

बच्चों की आयु छह से 16 साल के बीच…

बताया गया है कि बच्चों की आयु छह से 16 साल के बीच में है। बताया गया कि पूरा परिवार किसी काम के लिए जा रहा था। लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000