थाने के अंदर हुई शराब पार्टी, नशे में धुत होकर पुलिसकर्मियों ने जमकर मचाया उत्पात, एसएसपी ने 5 को किया निलंबित

बरेली। जिन पुलिस वालो पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है। वही पुलिस वाले खाकी को बदनाम करने से बाज नहीं आ रहे है। बरेली जिले आंवला पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों ने शराब पार्टी की और फिर जमकर गाली गलौज किया। इतना ही नहीं पुलिस वाले आपस में मारपीट तक पर उतारू हो गए। इसके जानकारी जैसे एसएसपी को हुई तो उन्होंने दोषी सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करवा दी है। दरअसल आंवला पुलिस चौकी पर पुलिस वालो ने पहले जमकर शराब पार्टी की, उसके बाद शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस चौकी में आपस में पुलिस वालो को झगड़ता देख स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, पुलिस वाले एक दूसरे को जमकर गलियां दे रहे थे। लोगो ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। जिसके बाद एसएसपी ने सभी पुलिस वालो पर कार्यवाही की है।

आरक्षकों का कराया मेडीकल टेस्ट…

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि,  19 नवंबर को आरक्षी तरुण कुमार, आरक्षी बॉबी कुमार, आरक्षी कृष्ण देशवाल, 4.आरक्षी दीपक कुमार जिनकी नियुक्ति थाना आंवला और आरक्षी महेन्द्र कुमार नियुक्ति थाना विशारतगंज पर है। उन्होंने बताया आरक्षकों द्वारा आपस में गाली गलौज व मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है. जिसके बाद आरक्षी तरुण कुमार, आरक्षी बॉबी कुमार, आरक्षी महेन्द्र कुमार के नशे में होने पर मेडीकल परीक्षण कराये जाने पर शराब का सेवन किया जाना पाया गया।

आरोपी पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने प्रतिदिन शराब पीने के आदी होने, गाली गलौज करने की आदत बन जाना एवं पुलिस विभाग की छवि धूमिल करके अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य कर कर्तव्यपालन के प्रति घोर लापरवाही,अनुशासनहीनता, उदण्डता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचार का परिचय देने के कारण उक्त सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। उक्त प्रकरण की प्रारम्भिक जाँच क्षेत्राधिकारी फरीदपुर,बरेली को आवंटित की गयी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000