स्कूल में हुआ प्यार, फिर कहीं और तय हो गई शादी; प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल व जान से मारने की दी धमकी

बिहार के समस्तीपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ब्लैकमेल किया। क्योंकि प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। ऐसे में प्रेमी ने प्लान बनाया और बर्थडे पार्टी के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया और वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पादर्थ मिलाकर पिया दिया, फिर उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद प्रेमी ने उसे उन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमैल किया।दरअसल, स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

दोनों का रिलेशनशिप काफी समय तक चला। इसी बीच युवक को पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी तय हो गई है। शादी तुड़वाने के इरादे से उसने साजिश रचनी शुरू की। उसने बर्थडे का बहाना बनाकर प्रेमिका को मिलने बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे अलग-अलग जगह बुलाकर बार-बार गलत तरीके से वीडियो बनाता रहा और उन्हें अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

महिला थाना में लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता ने बताया कि प्रेमी लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि प्रेमी ने प्रेमिका को इंस्टाग्राम पर एक नई आईडी बनाकर भी परेशान किया। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी उसे उसके वीडियो सोशल मीडिया पर पब्लिश करने की धमकी देता था। जब पीड़िता युवक से ज्यादा परेशान हो गई तो उसने समस्तीपुर के महिला थाना और साइबर थाना में पहुंचकर पुलिसकर्मी से न्याय की गुहार लगाई।

शादी तुड़वाने की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ साइबर एक्ट मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का कहना है कि जब उसकी शादी तय हुई, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी तुड़वाने की कोशिश शुरू कर दी। वह अलग-अलग जगह बुलाकर नए वीडियो बनाता रहा और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

फोन पर देता था जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने आरोपी के घरवालों को भी जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कहा कि वह मेरे ससुराल वालों को भी फोन पर हमेशा धमकी देता था कि लड़की और उसके परिवार को जान से मार देंगे, मेरी जिंदगी खतरे में है। मलगातार जान से मारने की धमकियों के चलते पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000