करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ एसआईटी जांच तेज, बढ़ाई जाएंगी धाराएं

बरेली में कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ एसआईटी जांच तेज हो गई है। सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी पर पुलिस इस तरह शिकंजा कसने की तैयारी में है ताकि उसको आसानी से जमानत न मिल सके। एसआईटी गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के बयान दर्ज कर रही है। कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ बरेली में 20 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, पर अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गुलाटी के खिलाफ दर्ज मामलों की दो स्तरों पर जांच चल रही है। एक जांच थानों के विवेचक और दूसरी एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से गठित एसआईटी कर रही है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान को एसआईटी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसआईटी गुलाटी के बरेली के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत अन्य जिलों में एजेंटों को भी चिह्नित कर रही है।  गुलाटी और उसके गुर्गों को अब तक गिरफ्तार न किए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ विश्वासघात के आरोप में मामले दर्ज कराए गए हैं। इनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। ऐसे में पीड़ितों के बयानों के आधार पर उसके खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी और ठगी जैसी धाराएं लगाई जाएंगी।

गैंगस्टर की भी तैयारी

गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी और ठगी जैसी धाराएं बढ़ाए जाने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इसके बाद उसकी जल्द जमानत नहीं हो सकेगी। अब तक उसके खिलाफ मामले दर्ज कराने वाले आठ पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में अगले दो से तीन दिन में धाराओं में वृद्धि की जाएगी।

एसपी ट्रैफिक/नोडल एसआईटी अकमल खान ने बताया कि थाना स्तर पर विवेचकों के साथ एसआईटी भी जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ जिन धाराओं में मामले दर्ज हैं, उनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000