महाराष्ट्र को मिलेगा एक और डिप्टी सीएम; किस पार्टी का होगा, संजय राउत के दावे ने मचाई खलबली

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने अपने बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में अब दो नहीं बल्कि तीन उप मुख्यमंत्री होने वाले हैं। उद्धव ठाकरे के नेता ने यह दावा भी किया है कि नया डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना से ही कोई नेता होगा।

दरअसल, संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लाचार और डरपोक लोग हैं। ये ईडी-सीबीआई के डर से भाग गए थे। मोदी-शाह इनको भी नहीं छोड़ेंगे। जल्द ही महाराष्ट्र को नया डिप्टी सीएम मिलने वाला है और वह शिंदे की पार्टी से ही होगा। बस देखते रहिए क्या होता है।”

संजय राउत बोले- ‘कौन एकनाथ शिंदे…

23 जनवरी (गुरुवार) को एकनाथ शिंदे की रैली में सोनू निगम का शो था, जिसके बाद शिवसेना प्रमुख ने भाषण दिया। इसको लेकर उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने बोले, “कौन एकनाथ शिंदे? और एकनाथ शिंदे का शिवसेना से क्या संबंध है। कल सोनू निगम का एक ऑर्केस्ट्रा था। सोनू निगम को पैसा देकर एक लाइव शो किया गया था, जिसमें बहुत से लोग आए थे। उसी में कुछ लोगों ने भाषण दे दिया।

उद्धव सेना पूरी ताकत से खड़ी है’- संजय राउत…

उद्धव ठाकरे की ताकत पर सवाल उठाते हुए एकनाथ शिंदे ने हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे की बाजुओं में दम नहीं है, वह अकेले चुनाव कैसे लड़ेंगे। इस सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा, “आप अपनी ताकत संभालिए. आपका कंट्रोल तो दिल्ली के पास है। वह कभी भी कंट्रोल खींच लेंगे और आप पावरलेस हो जाएंगे। हम अपने पैरों पर मजबूती से खड़े हैं। सत्ता आती है और चली जाती है, हम सत्ता के लिए पैदा नहीं हुए हैं। हमारा संगठन है, महाराष्ट्र भी हमारा है और देश भी हमारा है। आप जैसे लाचार और बेईमान लोग आते हैं और चले जाते हैं। इतिहास में ऐसे लोगों का कोई वजूद नहीं रहता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000