पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में घुसी जवान का शव ले जा रही एंबुलेंस; 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। पंचकुला से सेना के एक जवान का शव लेकर देवरिया जा रही एंबुलेंस अचानक बेकाबू हो ग।ई देखते ही देखते यह एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है।

पुलिस के मुताबिक हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 79.6 के पास सुबह करीब 8 बजे का है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़/पंचकूला में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का शव लेकर एंबुलेंस देवरिया जा रही थी। एंबुलेंस में शहीद के परिवार के दो लोगों के अलावा सेना का एक जवान और एंबुलेंस ड्राइवर बैठे थे। टक्कर इतनी भीषण था कि एंबुलेंस में सवार इन चारों लोगों की मौत हुई है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृत एंबुलेंस चालक की पहचान जसपाल (30) के रूप में हुई है। वहीं दो मृतक साजन सिंह (35) और गौरव सिंह (28) शहीद के परिवार से है। इनके अलावा चौथे मृतक की पहचान सेना के जवान राम समुझ सिंह (40) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह समेत हलियापुर थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस फुल स्पीड में चल रही थी, अचानक ड्राइवर को नींद को झोंका आया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तथ्यों के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी शहीद के परिवार वालों के अलावा सेना के जवान और एंबुलेंस चालक के परिजनों को भी दे दी है।

परिवार में मचा कोहराम

शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह के घर में पहले से ही शोक का माहौल था। परिवार में मातम पसरा था। इसी बीच इस हादसे में परिवार के दो और लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग शव लेने के लिए सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं शहीद के शव को थाने में रखवाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद मौर्य को शासन ने सौंपी प्रतापगढ़ एडीएम वित्त/राजस्व पद की कमान     |     IT कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने जान दे दी,मरने से पहले पापा को वॉट्सएप मैसेज भेजकर लिखा– ‘पापा अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे’     |     पति को प्रेमिका संग देख भड़की पत्नी, कार के बोनट पर चढ़ी, बीच सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में घुसी जवान का शव ले जा रही एंबुलेंस; 4 की मौत     |     प्रतापगढ़ के एडीएम आदित्य कुमार प्रजापति का हुआ तवादला, मेरठ के एडीएम नगर पर हुई पोस्टिंग     |     ‘प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही हूं’, कहकर घर से निकली युवती लापता,वृंदावन पहुंचा परिवार     |     2 शादियां, गृहक्लेश और फिर एक दिन…!!!पूर्व पार्षद सद्दाम की फंदे से लटकी मिली लाश     |     ‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’…!!! महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर     |     1.15 करोड़ का बीमा, प्रेग्नेंट बीवी और तीन शूटर:पति ने करवाई पत्नी की हत्या, सुपारी किलर किए थे हायर     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000