दुष्कर्म के आरोपी मामा-भांजा गिरफ्तार, पीड़ित युवती ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की

बिलासपुर। दुष्कर्म के बाद फिर से मिलने के लिए परेशान करने पर पीड़ित युवती ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने जब परेशान करना नहीं छोड़ा, तो पीड़िता ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में रतनपुर पुलिस आरोपी मामा-भांजा को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरी निवासी सोनराज बंजारे उर्फ सोनू की बिलासपुर की रहने वाली एक युवती की से पहचान हुई, दोनों आपस में मोबाइल में बातचीत करने लगे, फिर मुलाकात भी हुई। इसी दौरान सोनराज को उससे प्रेम हो गया, लेकिन युवती ने इनकार कर उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

मार्च 2024 को सोनराज बंजारे अपने भांजा चचेड़ी निवासी राजेश्वर बघेल के साथ युवती को बहला-फुसलाकर बाइक से घुमाने के लिए रतनपुर लेकर गए, और खंडोबा मंदिर के आसपास सुनसान जगह में बलपूर्वक सोनराज बंजारे ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और लौट गए। युवती ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। उसके बाद सोनराज बंजारे युवती को फोन कर फिर से मिलने के लिए बुलाने लगा।

युवती के मना करने पर युवक ने युवती के मोबाइल में वीडियो काल किया और नहीं मिलने पर हंसिया से गला काटकर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। जिससे युवती डर गई, और उसने जहर खा लिया, परिजनो ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

युवती ने ठीक होने पर घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद 25 मार्च 2025 को पीड़िता ने रतनपुर थाने रिपोर्ट लिखाई. जुर्म दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। इसके बाद पतासाजी करते हुए 4 अप्रैल को पुलिस ने फरार आरोपी सोनराज बंजारे व सहयोगी भांजा राजेश्वर बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000